ब्लॉंक स्तरीय कार्यशाला में महिलाओं को कानून की जानकारी

Support us By Sharing

ब्लॉंक स्तरीय कार्यशाला में महिलाओं को कानून की जानकारी

नदबई, 20 सितम्बर। नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय महिला हिंसा कार्यशाला का विधिवत शुभारम्भ किया। साथ ही महिलाओं को जागरुक होकर बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल मजदूरी सहित अलग-अलग कुरीतियों को दूर करने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने का आहृवान किया।
इससे पहले नगर पालिकाध्यक्ष, विकास अधिकारी व थाना प्रभारी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। बाद में नगर पालिकाध्यक्ष ने महिलाओं को घरेलू हिंसा सहित अलग-अलग कानून की जानकारी दी। थाना प्रभारी कैलाश बैरवा ने प्राथमिकता दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए महिलाओं को महिला उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा के बारे में बताया। उधर, विकास अधिकारी धर्मपाल ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए महिलाओं को लाभान्वित होने का आहृवान किया।
ब्लॉंकस्तरीय कार्यशाला में नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक पुष्पा उपाध्याय, राजकीय विधि अधिवक्ता महेन्द्र रोशन,विधि सलाहकार नीतू चौधरी,मधु शर्मा,पार्षद संजय रौतवार,हरीश कटारा,संजय उपाध्याय,डिम्पल पिल्टा अरोड़ा, सीमा हौलू मेहन्दीरत्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!