बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारें में दी जानकारी


डीग 27 नवंबर – बुधवार को जनजीवन कल्याण संस्थान द्वारा महिला बाल विकास केंद्र डीग पर बाल विवाह मुक्त भारत थीम पर विधिक शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनीयों को संस्थान की प्रोग्राम मैनेजर कुमकुम शर्मा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारें में जानकारी दी। तालुका विधिक सेवा समिति डीग के पैनल अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बाल विवाह को रोकने के लिए दंडात्मक कानून के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए निशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकार स्कीम, बाल हिंसा, बाल उत्पीड़न, दहेज प्रथा आदि के बारे में जानकारी दी।तथा बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर सुपरवाइजर अपर्णा पाराशर, मीना कुमारी,गीता देवी, खुशबु सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी उपस्थित रही।


यह भी पढ़ें :  इंदरगढ़ बिजासन धर्मशाला निर्माण कार्य का अवलोकन किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now