प्रयागराज। बुधवार को ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला‘ कार्यकम आयोजन के तीसरे दिन क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय परिसर मेडिकल चौराहा में कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ0 जमील अहमद सहायक प्राध्यापक ईश्वर शरण डिग्री कालेज, प्रयागराज ने अपने सम्बोधन में अशोक, समुद्र गुप्त, हरिषेण आदि के अभिलेखों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। हरिश्चन्द्र दुबे प्राविधिक सहायक(संस्कृत) ने अपने व्याख्यान में संस्कृत पाण्डुलिपियों में शोध की संभावना पर विस्तृत चर्चा की। प्रियांशु दीपक दूरदर्शन लखनऊ द्वारा वर्तमान एवं अतीत की पत्रकारिता विषय पर गहन चर्चा किया। कार्यशाला में लगभग 120 से अधिक विभिन्न विश्व विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र यादव प्राविधिक सहायक(परिरक्षण) उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत और आभार राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक(इतिहास) द्वारा किया गया।इस अवसर पर राम आसरे सरोज पुस्तकालय अध्यक्ष केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, रूसी श्रीवास्तव ज्येष्ठ प्राविधिक सहायक सहित विभिन्न विश्व विद्यालयों के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।