श्रमिकों को वित्तीय साक्षरता व साइबर क्राइम की जानकारी दी


सवाई माधोपुर| बौंली के मामडोली में मनरेगा श्रमिकों को वित्तीय साक्षरता और साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया गया।
ब्लॉक स्तरीय शिविर में फील्ड कॉर्डिनेटर अशोक कुमार माली ने वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा की विस्तार से मनरेगा श्रमिकों को दी जानकारी।
अशोक कुमार माली ने बताया कि साइबर ठगों से बचने के लिए अनजान नंबरों से मिलने वाले कॉल व मैसेज या लिंक को खोलने से बचें।
ठगी होने या ठगी का अंदेशा होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचित करें।
साथ में श्रमिकों को बीमा अटल पेंशन योजना सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।


यह भी पढ़ें :  उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा सम्मानित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now