सवाई माधोपुर 8 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा 8 जनवरी बुधवार को रुक्मणी वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गया।
मौके पर उपस्थित रुक्मणी वृद्धाश्रम की मैनेजर कविता देवी ने बताया कि वृद्धाश्रम में पुरुष एवं महिला वृद्धजन दोनों के रहने की सुविधा उपलब्ध है। वृद्धाश्रम द्वारा उन्हें निशुल्क भोजन, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। वृद्धाश्रम में 3 पुरुष एवं 6 महिला वृद्धजन सहित कुल 9 वृद्धजन उपस्थित थे। सचिव समीक्षा गौतम द्वारा वृद्धजनों से वार्ता की गई एवं उन्हें दी जा रही भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
निरीक्षण में वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं संतोषजनक पाई गई, वृद्धजनों द्वारा कोई भी शिकायत नहीं किया जाना पाया गया। वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि वृद्धाश्रम संचालक द्वारा डाइट चार्ट के अनुसार पर्याप्त मात्रा में भोजन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही है। दौराने निरीक्षण केयरटेकर राजेश नामा उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।