गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। आज दिनांक 15 दिसम्बर सोमवार को द्वारकाधीश मंदिर एवं उघाडमल बालाजी के महंत रघुनंदन दास जी महाराज की मूर्ति स्थापना पर आम भक्तों की उपस्थिति रही। भोमिया बाबा यज्ञशाला हिंगोटिया उघाड़मल बालाजी के पास सवाई माधोपुर रोड मिर्जापुर गंगापुर सिटी मैं हुई तीन दिवसीय कार्यक्रम में आचार्य पंडित मोहनलाल पाराशर के सानिध्य में पांच पंडितों ने श्री मंद भागवत गीता पाठ किया बाबा की मूर्ति को दशविधि स्नान करवाया मूर्ति स्थापना के बाद हवन एवम आरती हुई इसी प्रकार बाबा के भगत सीताराम गुर्जर ने बताया कि दिनांक 16 दिसंबर को रघुनंदन दास जी महाराज बाबा का विशाल भंडारा का आयोजन दोपहर 12:00 से भोमिया बाबा का स्थान यज्ञशाला हिंगोटिया उघाड़मल बालाजी के पास सवाई माधोपुर रोड मिर्जापुर गंगापुर सिटी मैं होगा शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर रामकृष्ण महाराज अखिलेश जी दास महाराज परशुराम दास जी महाराज पूर्व सरपंच कैलाश गुर्जर, रामकिशोर शर्मा ,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश कैलाश ,पूर्व पार्षद काडू राम माली, रामकिशन गुर्जर,सरपंच सुरजन माली पंडित शंभू दयाल महाराज , कमलेश शर्मा, लंबु सोनी,वकील ओम प्रकाश शर्मा,राजाराम, गोविंद,अवधेश,मुनीम,रामजीलाल भगत,रवि,राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।