भाजपा पदाधिकारियो को शक्ति प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने के निर्देश
सवाई माधोपुर 8 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, सहप्रभारी सोमकांत शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने भाजपा के सभी जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र और बूथ के कार्यकर्ताओ को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने वाले आकांक्षी कार्यकर्ताओ के समर्थन मे सार्वजनिक गतिविधियों, सार्वजनिक सभा, शक्ति प्रदर्शन मे सहभागिता नहीं निभाने के निर्देश दिए हैं।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष दीक्षित ने सोशल मीडिया पर भी टिकट मांगने वाले आकांक्षी कार्यकर्ताओ के पक्ष मे प्रचार प्रसार करने पर भी रोक लगाई है और उन्होंने कहा है कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी कमल के फूल को अपना प्रत्याशी मानकर पार्टी के कार्यों में पूर्ण रूप से सहभागिता निभाए और विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयार करे। दीक्षित ने कहा कि प्रदेश के निर्देश के पश्चात भी अगर कोई पदाधिकारी आकांक्षी कार्यकर्ताओ के समर्थन में प्रचार प्रसार या उनके व्यक्तिगत कार्यक्रमो मे भागीदारी निभाता पाया गया तो उसके खिलाफ संगठन द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।