अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने IAS अक्षत सिंघल का किया सम्मान, युवाओं को बताया प्रेरणास्रोत


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, गंगापुर सिटी द्वारा बुधवार रात्रि नहर रोड स्थित उनके निज निवास पर पहुंचकर IAS में चयनित अक्षत सिंघल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने अक्षत सिंघल का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया और उनके कड़ी मेहनत एवं उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्हें समाज का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि सिंघल की सफलता न केवल वैश्य समाज बल्कि समस्त युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। महासम्मेलन के प्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष नितेश मोदी, जिला महामंत्री गौरव मंगल, लक्ष्मण गुरुजी जयप्रकाश डांस, यश अग्रवाल आशुतोष खंडेलवाल, चेतन मोदी विपिन खंडेलवाल सोनू डगायच, पुनीत अग्रवाल डॉ संतोष सिंहल दिनेश सिंघल सहित अनेक पदाधिकारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now