सवाई माधोपुर 8 मार्च। नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा की पहल से पहली बार नगर परिषद परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यकर्म आयोजित किया गया। कार्यकर्म में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं हरियाणा प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा नन्दा डगला मुख्य अतिथि रही। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने की।
मुख्य अतिथि नन्दा डगला ने महिलाओं के उत्थान और महिलाओं को बढ़ावा देने सहित कई प्रकार की जानकारी देकर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। वही नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने कहा कि देश की हर महिला को एक उद्देश्य बनाकर अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए और हर संभव कोशिश कर आगे बढ़कर अपने क्षेत्र में काम तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद नगर परिषद की कर्मचारी ओर नरेगा कार्मिक महिलाओं को सेनेटरी पैड और बोटल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यकर्म ने उपस्थित रही।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।