सवाई माधोपुर 5 अप्रैल। राम नवमी के पावन पर्व पर 17 अप्रैल को सनातन धर्म प्रेमी सवाई माधोपुर द्वारा भव्य राम शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 16 अप्रैल को भगवान राम के भजन एवं राम नाम संकीर्तन किया जाएगा तथा 17 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से बजरिया स्थित राम जानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन से शोभायात्रा प्रारंभ होकर शहर पहुंचेगी।
शोभायात्रा के दौरान भगवान राम, सीता माता, हनुमान जी, भोलेनाथ आदि की झांकियां और ऊंट, घोड़े गाड़ी आदि भी आकर्षण के केंद्र होंगे, इसके अलावा जिले के सभी साधू और संत समाज का शोभायात्रा में सानिध्य प्राप्त होगा।
शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे बजरिया स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर राम भक्त एवं सनातन धर्म प्रेमी सहित आयोजन समिति ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा की सफलता की कामना की और प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान संरक्षक लालचंद गौतम, मोहनलाल कौशिक, मूल सिंह राजावत, हरिद्वारी लाल शर्मा, संयोजक हरि सिंह नाथावत, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजावत, मुरारी लाल मित्तल, उपेंद्र सिंह राजावत, दानेंद्र शर्मा, भुवनेश शर्मा, मुकेश गौतम, पवन सैनी, मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा आदि आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।