सवाई माधोपुर 17 मई। इस्कॉन सवाई माधोपुर द्वारा 13 से 19 मई तक जय भवानी मैरिज गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा की चतुर्थ दिवस कथा वाचक परम पूज्य शास्त्रस्वरूप प्रभु ने कृष्ण की लीलाओं एवं भगवान कृष्ण के 10 अवतारों में से मीन अवतार, कूर्म अवतार वराह अवतार और कृष्ण भक्ति के बारे में बताया। कथा व्यास प्रभु ने बताया कि कैसे भगवान ने वराह अवतार धारण कर पृथ्वी को बचाया। उन्होंने बताया कि बैकुंठ लोक के द्वार पर द्वारपाल जय विजय ने बैकुंठ लोग जाते हुए चतुर्कुमार को द्वार पर रोका था। जिस कारण उन्हें श्राप मिला। इस कारण दोनों ने ऋषि कश्यप और अदिति के पुत्रों के रूप में जन्म लिया और हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप कहलाए। इन्होंने पृथ्वी पर लोगों को प्रताड़ित कर देवताओं आदि को परेशान करना शुरू कर दिया तब देवताओं ने ब्रह्मा और विष्णु हिरण्याक्ष से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की ब्रह्मा ने भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए वराह नारायण को जन्म दिया। इस तरह हरि के द्वारा अवतार का जन्म हुआ और पृथ्वी मां को बचाया गया।
कथा व्यास प्रभु ने बताया कि इस्कॉन के फाउंडर आचार्य श्रील प्रभुपाद द्वारा बताए हुए चार नियमों के बारे में बताया तथा उन्होंने बताया कि यह चार नियम पालन करने से व्यक्ति कृष्णभावना भावित हो जाता है और भक्ति में निरंतर प्रगति करता है। प्रभु ने बताया कि इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्रभु एवं माता को चार नियम पालन करने चाहिए कथा के दौरान सभी उपस्थित भक्तों को माला द्वारा हरि नाम (हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे) का जाप करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कालिया मर्दन वह यशोदा कान्हा माखन चोर लीला का छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। सभी श्रोता गणों द्वारा भागवत को दीपदान द्वारा आरती की गई।
आयोजनकर्ता इस्कॉन सवाई माधोपुर के अध्यक्ष पूज्य दयाल गौर दास प्रभु ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक कथा वाचन और भागवत आरती के पश्चात सभी श्रोतागण भक्तों के लिए महाप्रसादी भोजन पंगत प्रसादी का वितरण किया जाता है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।