जयपुर। विधायक अशोक कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में युग के आदि प्रवर्तक देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) को अवकाश घोषित करने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया l उन्होंने सरकार का ध्यान ध्यान आकर्षित करते अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक ऋषभ नवमी का त्यौहार 12 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है जिस पर सरकार के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों तथा विद्यालयों,आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाने,सर्वधर्म संवाद करने की मांग की l
विधायक कोठारी ने कहा कि जो स्थान वैदिक संस्कृति में रामनवमी का है उससे बड़ा स्थान श्रमण और वैदिक संस्कृति में ऋषभ नवमी (चैत्र कृष्ण नवमी का है l श्रमण और वैदिक में तीर्थंकर दिवस के विशिष्ट महत्व को देखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा ऐच्छिक अवकाश घोषित कर इसे उत्सव के रूप में मनाए l जिससे वैदिक और श्रमण संस्कृति का संवर्धन होगा l
विधानसभा के बाद विधायक कोठारी ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मदरसा बोर्ड के द्वारा तीर्थंकर दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय के लिए जैन समुदाय की तरफ से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।