विपक्षी गठबंधन इंडिया से मोदी सरकार में बौखलाहट क्यों समझ से परे- खड़गे

Support us By Sharing

राजस्थान में कल्याणकारी योजनाओं से सरकार रिपीट होगी- मुख्यमंत्री अशोक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में राजस्व मंत्री रामलाल जाट के संयोजन में आयोजित किसान व पशुपालक सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे। सम्मेलन में आस पास के जिलों से हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता व पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कामधेनु योजना को लांच किया। इसके अलावा सैकड़ों विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इसमें भीलवाड़ा डेयरी का 223 करोड़ रू का संयत्र भी शामिल है।
गुलाबपुरा में विशाल किसान सम्मेलन को बुधवार को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य और शौर्य के लिए जाना जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रदेश की जनता कांग्रेस को दोबारा चुनेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता से आव्हान किया कि जिन योजनाओं का शिलान्यास आज हुआ उनको समय पर पूरा करने के लिए पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा की राजस्थान गरीब कल्याण एवं सामाजिक न्याय का बेहतरीन मॉडल है। इसे और आगे बढ़ाना है। कांग्रेस का राजस्थान के स्वतंत्रता संग्राम एवं देश के विकास में अहम योगदान रहा है। मोदी सरकार देश के विकास में बाधक है। कांग्रेस की परियोजनाओं को बंद कर जनता के साथ कुठाराघात कर रही है। मोदी सरकार का काम सिर्फ कांग्रेस को गालियां देने का है। कांग्रेस ने राजस्थान में भू-सुधार कानून लाकर सभी को समानता का अधिकार दिलाया। हमने सभी पार्टियों को एकजुट कर गठबंधन बनाया है तो इसमें घबराकर भाजपा अब संविधान के विरुद्ध कार्यवाही हिंसा कर रही है। गहलोत सरकार की जनहित योजनाओं की प्रशंसा करते हुए खड़गे ने कहा कि इन योजनाओं को पूरे देश में लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है जबकि कांग्रेस एवं गांधी परिवार ने देश की एकजुटता के लिए अनेक बलिदान दिए।
भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, लाल डायरी को दिखाकर डरा रहे हैं। लाल डायरी में कुछ नहीं है। भाजपा अपने पास उसे रखे रहे। देश में भाजपा ने 2 करोड़ नौकरी का वादा किया पर कितनी दी, एक भी नहीं। तीन काले कानून लाए तो 750 किसानों को बलि देनी पड़ी। नोटबंदी हुई पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। भाजपा ने 15 लाख का देने का वादा किया था, क्या हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया था कांग्रेस को देश चलाना आता है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने हमेशा आमजन के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में कुछ नहीं है। भाजपा केवल इसे दिखाकर डराने की कोशिश करती है। वह अपने पास रखे रहे डायरी। मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए कहा सबके लाड़ले और गरीबों के दर्द को समझने वाले आपके सीएम हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन बनने से भाजपा घबरा गई है। कांग्रेस एक बार फिर से तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने जनहित की अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। महंगाई शिविरों में कामधेनु योजना लागू किया। पशुओं का बीमा होने से 80 लाख परिवारों को फायदा होगा। दूध उत्पादन में राजस्थान नंबर वन हो गया है। केंद्र सरकार पता नहीं क्यों संसद सत्र बुला रही है इसका कारण नहीं बताने से लगता है कि लोकतंत्र खतरे में है। एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। बिजली, पानी, सड़कों व किसान के हित, शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार ने अनेक कार्य किए। इन कार्याे की देशभर में सराहना हो रही है। किसी भी क्षेत्र में हमने कोई कमी नहीं रखी। दूसरी ओर भाजपा की परिवर्तन यात्रा फेल रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा के किसान सम्मेलन में भाजपा की परिवर्तन यात्राओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये फेल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने हमेशा आमजन के हित में काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के महागठबंधन में खड़गे की बहुत बड़ी भूमिका रही है। देश में विपक्ष द्वारा इंडिया के नाम से गठबंधन करके विपक्षी पार्टियों को खड़गे एकजुट करने में आगे रहे हैं। मोदी को विपक्षी गठबंधन से कठिनाई क्यों हो रही है? मोदी सरकार इंडिया गठबंधन से घबरा गयी है। गहलोत ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की बात हो रही है, लेकिन विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया गया। विपक्ष को यह पूछने का अधिकार है कि केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र क्यों बुलाया है? यह भी विपक्ष को नहीं बताया गया कि संसद सत्र क्यों बुलाया? देश की दिशा में जा रहा, किस दिशा में जाएगा कोई नहीं कह सकता।
उन्होंने कहा, बीजेपी की यात्राएं फ्लॉप हो रही हैं। हमारी सरकार में बेहतरीन काम हुआ है। इन कामों के बदौलत ही लोग कह रहे हैं कि सरकार रिपीट हो रही है। बीजेपी की चार यात्राएं निकल रही हैं। बीजेपी के बड़े नेता आ रहे हैं, लेकिन यात्रा फ्लॉप हो रही हैं।
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने क्या किया। मैं कहता हूं जवाहर लाल नेहरू हरित क्रांति लेकर आए हैं। मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया।
स्वागत उदबोधन राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने दिया। जाट ने कहा की किसानों की आजीविका राज्य सरकार या भगवान के भरोसे रहती है। क्योंकि खेती पशुपालन ही उनकी आजीविका का जरिया है। उन्होंने मांग की है कि हर विधानसभा पंचायत समिति में किसान हित की योजनाओं को और अधिक लागू कर उन्हें लाभ पहुंचाया जाए। राजस्व मंत्री जाट ने राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया और डेयरी द्वारा किए गए नवाचारों के बारे में भी आमसभा में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद खरगे व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकलांगजनों को स्कूटी वितरित की। महंगाई राहत के्प व इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण योजना, विकास कार्याे की प्रर्दशनी का अवलोकन किया। इसके बाद खारी का ला्बा, एन. एच. 48, गुलाबपुरा में भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. की आमसभा में भाग लिया। 931 करोड़ के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही जिले के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास तथा लोकार्पण समारोह में शिरकत की।
राजस्व मंत्री राामलाल जाट ने सीएम अशोक गहलोत को कलयुग का लोकदेवता बताया है। गुलाबपुरा की सभा में मंच संचालन कर रहे रामलाल जाट ने सीएम अशोक गहलोत को भाषण देने मंच पर बुलाने का अनाउसमेंट करते समय उन्हें लोकदेवता कहकर संबोधित किया। रामलाल जाट ने कहा, मैं अब ऐसे लोकदेवता को बुलाना चाहता हूं, जो कलयुग में हर घर में साल भर में 70 हजार रुपए का फायदा दे रहे हैं। ऐसे अशोक गहलोत को मैं मंच पर आंमत्रित कर रहा हूं।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!