भाजपा द्वारा चित्रकला कार्यक्रम के माध्यम से आज का स्लोगन “जय भाजपा, तय भाजपा, विजय भाजपा, एवं भाजपा सदस्यता अभियान का किया गया प्रचार-प्रसार
गंगापुर सिटी। पंकज कुमार शर्मा। 22 अगस्त 2023। मंगलवारभारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संचालित विधानसभा प्रवास योजना के अंतर्गत देश के उत्तर प्रदेश प्रांत से पधारे विधानसभा प्रवासी विधायक वीरेंद्र राणा के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में ट्रक यूनियन के पास रुकमणी पैलेस चौराहे पर शहर मंडल गंगापुर सिटी के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों से पेंटिंग बनाकर भारतीय जनता पार्टी के स्लोगन “जय भाजपा, तय भाजपा, विजय भाजपा” के साथ-साथ प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संचालित सदस्यता अभियान का प्रचार-प्रसार करने हेतु संपर्क मिस्ड कॉल नंबर 8140 200200को लिखते हुए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रवासी विधायक राणा द्वारा कहा गया कि चित्रकला के रोजगार से जुड़े हुए समस्त कलाकार अपनी कला के माध्यम से किसी भी प्रसंग व वस्तुस्थिति को जीवंतता के साथ परिणत करने का कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रयास पेंटिंग कार्य से जुड़े कलाकारों माध्यम से सृजनात्मक कार्यो को बढ़ावा देने सहित आत्मनिर्भर भारत की सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यों एवं सदस्यता अभियान का प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीक्षित, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा द्वारा भी समस्त कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए सम्पूर्ण जिलेवासियों सहित समस्त विधानसभा के आमजन से सदस्यता संपर्क मिस्ड कॉल नंबर 8140200200 के माध्यम से विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रवादी विचारधारा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया है। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश डंगायच, जिला महामंत्री उदय सिंह गुर्जर, जिला मंत्री हेमंत शर्मा, विधानसभा संयोजक प्रदीप सरकार, शहर मंडल अध्यक्ष रवि मंगल, विस्तारक नीरज, विधानसभा मिडिया प्रमुख धनेश शर्मा, शिवचरण मीणा, मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया, सीताराम सिसोदिया, घनश्याम शर्मा, चिरंजी लोधा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, कौशल बोहरा, पार्षद अतुल शर्मा, गोविंद पाराशर, कमलेश महावर, वेदप्रकाश सोनवाल, श्याम टेलर, शिवचरण मीणा, रामभरोसी वैष्णव, भाजयुमो कार्यालय मंत्री सुनील जोशी, मनोज कुनकटा, कमर सिंह, विकास सैनी, नमो गुर्जर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।