सवाई माधोपुर 1 सितम्बर। श्रीजमुवाय माता मन्दिर परिसर में पुष्पेन्द्र सिंह बाटोदा की अध्यक्षता में जमुवाय माता मन्दिर की कार्यकारिणी की साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया।
साधारण सभा में सर्व सम्मति से शंकर सिंह मोरपा, कमल सिंह मोरपा, तेजराज सिंह मित्रपुरा, देवराज सिंह बोरदा, पुष्पेन्द्र सिंह बाटोदा को संरक्षक मण्डल में लिया गया। वहीं प्रताप सिंह मानपुर को अध्यक्ष, गोविन्द सिंह गोतोड़, चन्द्रभान सिंह मित्रपुरा, श्याम सिंह पुरा गुलाब सिंह, पृथ्वी सिंह सैंगरी को उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष एवं सहयोगी किशोर सिंह पुरा को बनाया गया।
इसी प्रकार मनोज सिंह गोतोड़ को सचिव, धर्मविजय सिंह राजावत गोतोड़ को मीडिया प्रभारी, सुशील सिंह दतुली को भंडार प्रमुख बनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर विकास हेतु जयेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, नवरतन सिंह बाटोदा ने एक लाख इक्कीस हजार रूपये सहयोग के रूप में भेंट किये। जिस पर सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। नवीन कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.