प्रयागराज। टेलीकॉम कंपनियां बेहतर सर्विस देने का दावा कर मनमानी दाम वसूल रही हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को अच्छी सर्विस नहीं दे पा रही है। पिछले कुछ दिनों से नेटवर्क में कमी के कारण उपभोक्ताओं को कॉल करने से लेकर इंटरनेट तक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की ऑनलाइन लेनदेन करने में भी दिक्कत आ रही है। क्षेत्र में एअरटेल, बीएसएनएल,जिओ सहित विभिन्न टेलीकॉम कंपनियां उपभोक्ताओं को सर्विस मुहैया करा रही हैं। लेकिन जिओ कंपनी की सर्विस में पिछले कई दिनों से बाधा आ रही है। खराब स्थिति सैकड़ो गांव के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। नेटवर्क की बदहाली के कारण लोगों को मोबाइल पर बात करने के लिए छतों, खेतों और सड़कों पर आना-जाना पड़ रहा है। यह अब केवल तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर जन समस्या बन चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार कॉल ड्रॉप, आवाज कटना और नेटवर्क का पूरी तरह गायब रहना आम बात हो गई है। एक ओर जहां सरकार डिजिटल इंडिया के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं यमुनानगर के गांवों में खासकर जिओ नेटवर्क की यह स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से तंग आकर बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने जिओ सिम को पोर्ट करने या बदलने पर मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी विज्ञापनों में खुद को देश का सबसे बड़ा नेटवर्क बताती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार कस्टमर केयर और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, हाला कि, उन्हें ना तो कोई संतोषजनक जवाब मिला, और ना ही स्थिति में कोई सुधार होता नज़र आ रहा है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। कई जगहों पर बिजली कटने के बाद नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो जाता है, जिससे कॉल करना और इंटरनेट उपयोग करना मुश्किल हो जाता है।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।