लालसोट 8 मई। विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त कर्मचारी संघ खटवा ने गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक अनुकरणीय पहल करते हुए गांव में 101 परिंडे लगाए। इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों ने यह संदेश दिया कि सकारात्मक सोच और सामूहिक सहयोग से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
इस मौके पर संघ के सदस्य वीर सिंह मीणा, गोपाल ठाकुर और सरपंच साहब सहित कई ग्रामवासी उपस्थित हुए। इस पुनीत कार्य की पूरे गांव में भूरी-भूरी सराहना की जा रही है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि इंसानियत केवल मानव सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों के प्रति करुणा भी उतनी ही आवश्यक है। संयुक्त कर्मचारी संघ खटवा की यह पहल अन्य गांवों और संगठनों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।