कुल 21यूनिट रक्त का हुआ संग्रह|
गंगापुर सिटी| देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के तहत आज गंगापुर सिटी ग्रामीण मंडल व बजीरपुर मंडल का वजीरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मानसिंह गुर्जर जी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान जैसे महापुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविरों का आयोजन करने का उद्देश्य प्रत्येक मानव को जीवनदान के भाव से रक्तदान करने हेतु प्रेरित करना होता है !इस अवसर पर उप प्रधान पुष्कर जाट, जिला प्रवक्ता हरिओम पटेल जी,मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि रामभरोसी वैष्णव,मंडल महामंत्री महेन्द्र मीणा, हरकेश गुर्जर,लक्ष्मण सिंह, गिल्ली योगी,भीमसिंह,ईरशाद खान , शाकिर,बदनसिह, नितेश वैरवा, विजेंद्र,गोपाल सैनी, मदनमोहन, नेतराम, गोपाल आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।