भ्रष्टाचार को लेकर जोरवट ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप


मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार को लेकर जोरवट ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप

ग्राम प्रधान जोरवट का विवादों से रहा पुराना नाता खुद का कर रहे विकास

ब्यूरो राजदेव द्विवेदी/ प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ के जोरवट ग्राम पंचायत के प्रधान हमेशा भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम सभा के लोगों के बीच चर्चाओं में बने हुए हैं।चुनाव से पहले जोरवट ग्राम प्रधान के द्वारा लोगों के बीच किया गया विकास का वादा आज भी है अधूरा है,गांव के लोग साफ सफाई एवं आवास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से गरीब ग्रामीण मैहरूम हैं।चुनाव जीतते ही ग्राम प्रधान अपने द्वारा किए गए विकास के सारे वादे को भुला बैठे और भ्रष्टाचार के दलदल में धंसते चले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुद का विकास कर रहे हैं, ग्रामीण जनता हो रही हताश और निराश। जोरवट ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले गांवों में टूटी-फूटी नालियां, और गड्ढे में तब्दील सड़कें, भ्रष्टाचार की दे रही है गवाही लगातार गांव में फैल रही अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित होने के बाद भी भ्रष्टाचारी प्रधान पर नहीं पड़ा कोई असर। ग्राम सभा में विकास के लिए आ रहे पैसों को लगातार ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा किया जा रहा है बंदर बांट, गांव के पात्र जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा कोई सरकारी लाभ। आगे ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान के कार्यकाल को लगभग 3 वर्ष होने को आया लेकिन विकास ने जन्म नहीं लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now