पत्रकार कल्याण संगठन की बैठक घूरपुर कार्यालय में हुई संपन्न
प्रयागराज।पत्रकार कल्याण एसोसिएशन की बैठक घूरपुर आफिस में रखी गयी जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशानिर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी के विषय पर चर्चा हुई जिसमें बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना तथा कुछ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करना था। प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ द्विवेदी ने कहा कि संगठन का जितना विस्तार होगा उतना ही ज्यादा हमारा संगठन मजबूत होगा इसलिए सभी पत्रकार साथी अपने संगठन के बिस्तार पर विशेष ध्यान दें। जिसमें संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय संयोजक कार्तिकेय मिश्रा राष्ट्रीय संरक्षक अंजनीकांत तिवारी तथा प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ द्विवेदी , प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शिवम द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सोनू शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी, जिला मंत्री प्रवेश द्विवेदी , चाका ब्लॉक अध्यक्ष सोहेल अकरम , जसरा ब्लाक उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा जिले का गठन किया गया जिसमें चित्रकूट जिला के जिला उपाध्यक्ष पद पर रोहिणी कुमार को नियुक्त किया गया इसके साथ ही साथ कुछ विशेष बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।