सवाई माधोपुर। भारत सरकार की डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन (डी सी आई डी ) योजना के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत अवसंरचना विकास की जमीनी स्तर पर कवरेज हेतु राजस्थान से उत्तर प्रदेश पहुंचे पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के अंतर्गत लखनऊ मेट्रो का अवलोकन किया।
इस दौरान राजस्थान से आए पत्रकारों ने लखनऊ मेट्रो के अत्याधुनिक संचालन तंत्र, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यात्री सुविधाओं का नजदीक से अवलोकन किया। लखनऊ मेट्रो के संयुक्त महाप्रबंधक (ऑपरेशन) सुदीप सिंह (आई आर टी एस) एवं संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्र ने मीडिया प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ मेट्रो के कंट्रोल रूम, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रेन संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यू पीएम आर सी के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ मेट्रो अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, जो यात्रियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करती है। राजस्थान से गए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मेट्रो में उपलब्ध स्वच्छता, समयबद्धता और स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि यह मीडिया भ्रमण भारत सरकार की DCID योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत अवसंरचना विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रदर्शित करना तथा उनकी जानकारी व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।