सवाई माधोपुर। वरिष्ठ पत्रकार, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे राजस्थान के पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ के निधन को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं जनसंपर्क कार्यालय के कार्मिकों ने वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जिला पत्रकार विकास समिति के अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र भारद्वाज ने वरिष्ठ पत्रकार बारेठ की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। भारद्वाज ने बताया कि वे हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में नारायण बारेठ के स्टूडेंट रहे। वह हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पहले बैच के मीडिया स्टडीज के छात्र थे। इसी विभाग के नारायण बारेठ HOD रहे। जिसके चलते उन्हें नारायण बारेठ को करीब से समझने ओर उनके निर्देशन में कुछ सीखने का मौका मिला। बारेठ मूलतः चूरू जिले के रतनगढ़ के रहने वाले थे। जिन्होंने राजस्थान में कई दशकों तक पत्रकारिता की। और राजस्थान के सूचना आयुक्त भी रहे।
इस अवसर पर पत्रकार संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि पत्रकार नारायण बारेठ अपनी सादगी के लिए पूरे राजस्थान में जाने जाते थे। वह पत्रकारिता का जितना बड़ा नाम थे, उससे ज्यादा उनका साधारण रहना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा करता था।
शर्मा ने कहा कि बारेठ राजस्थान में आदर्श पत्रकारिता की एक मिसाल रहे जिसका हम सभी पत्रकारों को अनुसरण करना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी पत्रकारों ने नारायण बारेठ के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, बजरंग सिंह, गिरिराज शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, अरविंद चौहान, गजानंद शर्मा, राजेश गोयल, नरेंद्र शर्मा, मुकेश सीट, मुकेश जैन, केपी सिंह , जनसंपर्क कार्यालय के किरोड़ी लाल मीना,नरेंद्र सामरिया, सादिक अली,सहित कई लोग मौजूद रहे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।