अज्ञात कारण आग लगने से खेत में रखी कडबी जलकर बर्बाद


नदबई, २७ अक्टूबर।क्षेत्र के गांव खांगरी में अज्ञात कारण दो अलग-अलग जगह आग लगने के चलते करीब बारह बीघा जमीन की कडबी जलकर बर्बाद हो गई। इससे पहले ग्रामीणों ने निजी डीपबोर की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में नगर पालिका दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। गांव खांगरी निवासी फतेह सिंह पुत्र डूंगर सिंह व गजेन्द्र सिंह पुत्र मोहनसिंह के अलग-अलग खेत में रखी कडबी में अज्ञात कारण आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में नगर पालिका दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, इससे पहले कडबी जलकर स्वाहा हो गई।

 

 


यह भी पढ़ें :  146वां पूर्णिमा सत्संग आज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now