Shahpura : देवरिया में कलश यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का चल रहा है आयोजन

Support us By Sharing

देवरिया में कलश यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का चल रहा है आयोजन

शाहपुरा पंचायत समिति के देवरिया पंचायत मुख्यालय पर श्री देवनारायण भगवान और शिव जी के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें हजारों की तादाद में महिला पुरूष शामिल हुए।
कनार्टक के राज्यपाल के ओएसडी शंकरलाल गुर्जर, सरपंच किस्मत गुर्जर व पंचायत समिति में प्रतिपक्ष नेता अंजलि गुर्जर की अगुवाई में निकाली शोभायात्रा व कलश यात्रा में शामिल भक्त देवनारायण भगवान के जयघोष करते हुए चल रहे थे।
इस मौके पर यहां पर 5 कुण्डिय यज्ञ का आयोजन हों रहा है। जिसमें विद्वान यज्ञाचार्य के सानिध्य में 21 जोड़ो के साथ हवन का आयोजन चल रहा है। आज शाम को नावेरियों द्वारा 12 घंटे तक देवधुन का आयोजन होगा। जिसमें देव जी के अखंड नाम लिए जाएँगे। इस मौके पर सवाईभोज महंत सुरेशदास महाराज और मालासेरी मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल और पावटिया महाराज रामलखन दास महाराज के सानिध्य में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न होगा। बाद में सामूहिक प्रसादी का भी कार्यक्रम होगा।

मूलचन्द पेसवानी


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!