बैंड बाजा के साथ 551 कलशो की निकली कलश यात्रा 


श्री राधा कृष्ण मानस मंडल की ओर से 108 पोथी भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

गंगापुर सिटी।श्री राधा कृष्ण मानस मंडल की ओर से शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी मंदिर से बैंड बाजा के साथ 551 कलश यात्रा उदेई मोड़ भगवती पैलेस कथा स्थल तक निकाली गई। भव्य कलश यात्रा के साथ 108 पोथी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।
श्री राधा कृष्ण मानस मंडल के सदस्य और पदाधिकारी शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी के सीताराम जी मंदिर पर एकत्रित हुए यहां पर भगवान श्री सीताराम जी के साथ-साथ सभी देवी देवताओं और प्रधान कलशो की विधिवत मंत्रोचार के साथ में पूजा अर्चना की गई। यहां पर आचार्य शास्त्री रमेश चंद्र पंचोली के सानिध्य में पंडित मुरारी शरण सहित विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई। इसके बाद में बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में सबसे आगे 551 कलश लिए महिलाएं और उनके पीछे मुख्य यजमान मुरारी लाल मिजौरा और दिनेश चंद्र मिजौरा और उनके पीछे 108 यजमान भागवत पोती सर पर लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा में आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री रथ में सवार थे और उनके पीछे संत कैलाशदास जी महाराज भी रथ में सवार थे।
कलश यात्रा में श्री राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती की भव्य और आकर्षक झांकी सजाई गई। कलश यात्रा सीताराम जी के मंदिर की परिक्रमा करते हुए रवाना हुई। कलश यात्रा पुरानी अनाज मंडी सीताराम जी मंदिर से पावर हाउस, फव्वारा चौक, पुरानी चुंगी, गुलकंदी स्कूल और उदेई मोड से भगवती मैरिज होम कथा स्थल तक पहुंची। यहां पर 108 विद्वान पंडितों के द्वारा 108 यजमान सहित मुख्य यजमान से एक बार फिर भागवत पोती का विधिवत पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई।
कलश यात्रा का मार्ग में अग्रवाल समाज पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों के अलावा सभापति शिवरतन अग्रवाल और प्राइवेट बस स्टैंड पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गीता देवी नरूका और ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष दीपक नरूका, श्री श्याम परिवार, अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी, महेश चंद्र गुप्ता पत्तलडोना वाले, वस्त्र व्यापार संघ भारत मिल, दिनेश चंद्रगुप्त मालधनी, गहलोत ट्रैक्टर्स छोटेलाल सैनी, श्री राम कथा सेवा समिति गंगापुर सिटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। कलश यात्रा में सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, अग्रवाल समाज से घनश्याम बजाज, महेंद्र गर्ग, दीनदयाल गुप्ता, दीपक नरूका, अशोक बंसल, छोटेलाल सैनी सहित कलश यात्रा में कई जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  Bharatpur : दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now