शाहपुरा |शाहपुरा में जयश्री कल्याण मानस मंडल की ओर से पंरिडे बांधने व वितरण का कार्य आज समारोह पूर्वक प्रांरभ किया गया।अभियान का शुभारंभ रामनिवास धाम में रामनिवास धाम के कार्यवाहक भंडारी संत जगवल्लभराम महाराज व संत नवनीध राम महाराज ने पंरिडा वितरण करके किया। इस मौके पर दोनो संतों ने कहा कि गर्मी के इस दौर में मूक पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना बहुत बड़ा पुण्य है। रामस्नेही संप्रदाय के आद्याचार्य स्वामी रामचरणजी महाराज ने दो सदी पूर्व ही इस संबंध में अपना संदेश दिया था।
मानस मंडल के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र दाधीच ने बताया कि रामनिवास धाम में समाधि स्तंभजी के यहां से किये गये परिंडा अभियान के आगाज के बाद अब जिले में दो हजार पंरिडे वितरित किये जायेगें। इस मौके पर मंडल के परामर्शदाता मूलचन्द पेसवानी भी मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।