काना राम ने सवाई माधोपुर कलक्टर का किया पदभार ग्रहण


जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन को राहत एवं विभागीय समन्वय से जिले के विकास को गति देना प्राथमिकता : जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर, 25 जून। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी काना राम ने बुधवार को सवाई माधोपुर जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलक्टर शुभम चौधरी ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस दौरान नव नियुक्त जिला कलक्टर को पुलिस के जवानों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व कलक्टर काना राम आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज विभाग, निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर, जिला कलक्टर डूंगरपुर एवं हनुमानगढ़ जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
जिला कलक्टर ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाना, विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन, पारदर्शी जनसुनवाई, विभागीय समन्वय, जन आवश्यकताओं पर आधारित योजना निर्माण तथा त्रिस्तरीय जनसुनवाई से समस्याओं का त्वरित समाधान, एवं जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now