पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा में धूमधाम से मनाई गई कपिल महामुनि जयंती
प्रयागराज। जिले के अखाड़े में प्रमुख पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी दारागंज मे आज बडे धूमधाम से अखाड़े के गुरु कपिल महामुनि की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम अखाड़े के महंत यमुनापुरी महाराज और उपस्थित सभी अखाड़े के संत महात्माओं के साथ गुरु कपिल मुनि महाराज का पूजन अर्चन करके आरती उतारी। अखाड़े के आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्र का पाठ किया गया जिसमे उक्त अवसर पर आये हुए सभी अखाड़े और मठ मन्दिर के सन्त महात्माओ का टीका अर्चना माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के महापौर गणेश केसरवानी, डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल, डॉ बाबूलाल तिवारी क्षेत्रीय पार्षद अनुपमा पाण्डेय, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव, मूंछ नर्तक दुकान जी, जितेंद्र गौड़, अरविंद पाण्डेय भाजपा महानगर संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया, राम लीला कमेटी महासंघ के अध्यक्ष दूर्गेश दूबे, अरूण तिवारी, लालजी यादव जस्टिस जनार्दन सिंह ,डॉ सुजाता पाण्डेय, हीरालाल यादव डा0 कश्यप अमन सिह ,रवि बर्मा के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।