सवाई माधोपुर 26 जुलाई। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस का मनाया गया।
लेफ्टिनेंट डॉ. मुसव्विर अहमद ने बताया कि भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महाविधालय प्राचार्य डॉ.गोपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में शहीदों की वीरता एवं बलिदान को याद करते हुए एनसीसी कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविधालय में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन भी हुआ। एनसीसी कैडेट्स रूपसिंह गुर्जर, माया धनावत व सलोनी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।