करणी सेना का प्रचार अभियान जारी
सवाई माधोपुर 17 जून। रानी रंगादेवी के जौहर स्मृति समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए करणी सेना द्वारा जिले में प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों को पीले चावल बांटकर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
करणी सेना जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चितारा ने बताया कि आक्रांताओं से अपने सतीत्व की रक्षा में रानी रंगादेवी ने महल की हजारों दासियों के साथ जौहर किया था। उन्होने कार्यक्रम में क्षत्रानियों ने भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आव्हान किया।
क्षत्रानियो ने बताया कि रानी रंगादेवी हमारे लिए आन बान शान का प्रतीक है उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी जैसे आक्रांताओ से अपने सतीत्व की रक्षा में जौहर किया उनके जौहर से हमे आज भी प्रेरणा मिलती है की दुश्मन कितना भी प्रभावशाली हो पर अपना सतीत्व बचाने के लिए चाहे अपने प्राणों का बलिदान करना पड़े वही राजपूत धर्म होता है। हमारे पूर्वजों ने हमे यही सिखाया है की राजपुत का धर्म विजय या वीरगति। हमारे पूर्वजों के सिर कट गए थे फिर भी धड़ लड़ा करते थे तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।
श्रीराजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चितारा के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बपुई, गुगडोद, बडागांब, मझेवला, थनेरा, बोरदा, मित्रपुरा, मानपुर, बोंली, गोतोड, दतुडी झनून, मोरन, कुआगांब, उदगांब, धनेसरा, डिडवाड़ी आदि गावों का दौरा किया। इस अवसर पर मित्रपुरा गढ़ से कृष्णा कंवर, मित्रपुरा भंवरानीसा, वंशिका, कृतिका, खुशी, धर्मेंद्र सिंह पूरा, दिलीप सिंह खिजुरी, कर्ण प्रताप सिंह, मुखेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्की बना आदि करणी सैनिक उपस्थित रहे।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.