प्रयागराज। एक राष्ट्र एक चुनाव का आश्रय है प्रथम चरण में लोकसभा-विधानसभा व द्वितीय चरण में 100 दिन के अंदर नगरनिकाय और पंचायत का चुनाव एक साथ कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सामाजिक आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं। लेकिन विपक्ष विरोध करके देशवासियों को उकसाकर भ्रमित करता है। जब कि कांग्रेस के सरकारों में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी के समय लोकसभा-विधानसभा के चुनाव चार बार एक साथ हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन करके पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद की अध्यक्षता में समिति बनाई तो पूर्व राष्ट्रपति ने पूरे देश से सुझाव मांगा विपक्ष के साथ-साथ देश के सभी प्रबुद्ध समाज से भी सुझाव मांगे। सभी ने सुझाव दिया तो पूर्व राष्ट्रपति ने 18626 पन्नों के सुझाव की रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा रिपोर्ट मे 21500 लोगों ने सुझाव दिया जिसमें शिक्षक, प्रोफेसर, न्यायमूर्ति, अधिवक्ता, डाक्टर ,उधोगपति आदि रहें। पूर्व राष्ट्रपति ने 62 राजनैतिक दलों को चिठ्ठी भेज सुझाव मांगा तो 47 राजनैतिक दलों ने सुझाव दिया। दो तिहाई यानि 32 ने एक राष्ट्र एक चुनाव होने का समर्थन किया। 15 ने कहा हम इससे सहमत नहीं हैं। उक्त बातें भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने रविवार को युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी में आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं और आगे बताया की पूर्व राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को सुझाव दिए कि
जनजागरण पूरे देश में हो रहा है
दो चरणों में सिफारिश किया है
पूर्व राष्ट्रपति कोबिद ने सुझाव देते हुए सिफारिश किया कि लोकसभा विधानसभा का चुनाव एक साथ हो पंचायत चुनाव, नगरनिकाय चुनाव एक साथ 100 दिन के अंदर हो जाय। पूरे देश में एक मतदाता सूची से मतदान हो। एक पहचान पत्र बने जिससे भ्रष्टाचार रूकेगा फर्जी बोटर रूकेगा। देश मे मुख्य रूप से चार बार चुनाव होते है चार बार आचार संहिता लागू होती जिससे विकास का पहिया रुक जाता है। एक साथ 100 दिन के अन्दर सभी चुनाव होंगे तो चार वर्ष केवल विकास होगा। सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के डर से मुक्ति और चुनाव के बचें पैसे जन कल्याण मे लगेंगे। दिलीप पटेल ने कहा यहां बैठे देश के भविष्य छात्र है प्रबुद्ध जन है आप लोग जहां भी जहां रहें इसके लाभ बताकर जनजागरण कर विपक्ष के षड्यंत्र से लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अतिथियों का स्वागत सम्बोधन किया। विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने भी स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा एक राष्ट्र एक चुनाव विकास को गति देने का कार्य करेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति,ब्लाक प्रमुख कमलेश दुबे, इन्द्रनाथ मिश्र,अनिल सिंह, अश्वनी सिंह, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।