काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया नव वर्ष एवं मकर संक्रांति पर्व


भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी भवन में नव वर्ष एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया कि सभी महिलाओं द्वारा सितोलिया हाउजी और बहुत सारे फनी गेम्स खेले गए। इसी के साथ ठाकुरजी को पौष बड़े का भोग लगाया गया एवं पतंग महोत्सव मनाया गया। सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के आव्हान पर दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी महिला संगठन के संजीवनी सिद्धा की संयोजिका मधु काबरा द्वारा नेत्रदान के फार्म भरवा गए एवं सभी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा नेत्रदान करने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में शशि मुंदडा, संध्या नवाल, मनोरमा कोठारी, गायत्री बिरला, दिव्या सोनी, सीमा सोनी, रेखा लोहिया, जसोदा हेडा, मीनाक्षी हेडा, प्रेमलता जागेटिया, मीना मंडोवरा, सोनल दरक, गीता सोनी आदि सदस्याऐं उपस्थित थी।


यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now