काशीपुरी माहेश्वरी भवन बुकिंग शुल्क में होगा बदलाव और सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे


काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी समिति की बैठक संपन्न, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

भीलवाड़ा। काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी समिति, भीलवाड़ा की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी के विकास, भवन मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने भवन के रखरखाव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान भवन बुकिंग शुल्क (चार्जेस) पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से नए चार्जेस निर्धारित किए गए। साथ ही, भवन बुकिंग की जिम्मेदारी के लिए घनश्याम हेडा को पुनः नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बैठक में सुरक्षा दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने एकमत से पारित किया। इसके अतिरिक्त, भवन में चल रहे मरम्मत कार्य की समीक्षा की गई और सदस्यों से सुझाव मांगे गए। मरम्मत कार्य के लिखित लेखा-जोखा की जिम्मेदारी नरेन्द्र जी मुंदड़ा को सौंपी गई है। समिति के सचिव गोविन्द प्रसाद सोडाणी ने पिछली बैठक के प्रस्तावों का पठन किया, जिसका सभी ने अनुमोदन किया। घनश्याम हेडा ने अब तक की संक्षिप्त वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति ने निर्णय लिया कि विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट आगामी वार्षिक (प्रतिवर्ष) मीटिंग में पेश की जाएगी। बैठक में अमित सोनी, घनश्याम हेडा, ओमप्रकाश काबरा, भेरूलाल अजमेरा, रामपाल सोनी, सुरेश बिड़ला, जगदीश चन्द्र बाहेती, हरगोविंद सोनी, राजेन्द्र बियानी, नरेन्द्र मुंदड़ा, अशोक नागेट, रामेश्वर लाल काबरा और गोविन्द प्रसाद सोडाणी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now