शाहपुरा में कवि सम्मेलन 16 को

Support us By Sharing

ख्यातनाम कवि आयेगें, स्वर्णकार को मंडेला साहित्य सम्मान से किया जायेगा सम्मानित

शाहपुरा पेसवानी, शाहपुरा की साहित्यिक संस्था साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में 16 दिसम्बर शनिवार को लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप् दिया गया है। इस मौके पर लाक कवि मंडेला साहित्य सम्मान भी दिया जायेगा। यह सम्मान इस बार राजस्थानी भाषा के ख्याति प्राप्त कवि, गजलकार एवं गीतकार राजेन्द्र स्वर्णकार बीकानेर को दिया जायेगा।
शाहपुरा के त्रिमूर्ति चैराहे पर शनिवार को रात्रि 7.30 बजे से आयोजित 26वें लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के कई नामचीन कवि भाग लेंगे।
संस्था सचिव व सूत्रधार कवि डॉ. कैलाश मण्डेला ने बताया कि आमंत्रित कवियों में राजस्थानी भाषा के ख्याति प्राप्त कवि, गजलकार एवं गीतकार राजेन्द्र स्वर्णकार बीकानेर ( लोककवि मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान प्राप्त सम्मानित कवि ), डॉ. कीर्ति काले नई दिल्ली ( कवयित्रि एवं मंच संचालिका ) डॉ. प्रशांत देव-एटा-उ.प्र. ( हास्य गीतकार) रोहित ‘झन्नाट’-उज्जैन म.प्र.( वाह भाई वाह फेम) दिनेश बंटी -शाहपुरा (हास्य कवि) राजेन्द्र पंवार-कोटा ( वीर रस कवि ), छैलू चारण ‘छैल’-लूणकरणसर (राजस्थानी गीतकार), डॉ. आदित्य जैन-बारां ( हास्य कवि ), मोहनपुरी-मांडलगढ़- (कवि एवं गीतकार) भाग लेंगे।
संस्था अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि कवि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाहपुरा जिला स्थापना के बाद पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिकाधिक संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनाने की अपील जोशी ने की।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!