30 अप्रेल परशुराम जयंती पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 12.15 तक कवि सम्मेलन का आयोजन


कुशलगढ़| विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा सनातन समाज के सहयोग से परशुराम जन्मोत्सव से शंकराचार्य जयन्ती तक आयोजित विष्णु महा यज्ञ और विशाल गंगा जल कलश यात्रा के साथ 30 अप्रेल परशुराम जयंती पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 12.15 तक कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
उक्त जानकारी आयोजन के संयोजक विनोद पानेरी ने देते हुए बताया की कवि सम्मेलन का निर्णय विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी, कार्यक्रम सरक्षक विवेकानंद महाराज परशुराम सेवा सस्थान संयोजक महेश जोशी सह संयोजक राजेंद्र जोशी मनोज जोशी की उपस्थिति मे निर्णय लिया गया। विनोद पानेरी ने बताया की इस अवसर पर गीतकार सतीश आचार्य, कवि एवम मंच संचालक विपुल “विद्रोही ” पड्या, गीत कार विपिन “वत्स” शर्मा सागवाड़ा, कवियित्री सारिका भुवन छिछ, रास्ट्रिय कवि तारेश दवे, भवर गर्ग “मधुकर” साहित्य कार ठीकरिया,रोहिणी पड्या वीर रस कवियित्री नवागाव अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगे।


यह भी पढ़ें :  मुकेश भूप्रेमी पहुंचे गांवो में
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now