कायस्थ परिवार कुशलगढ़ ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना एवं कथा का आयोजन


कुशलगढ़|आज भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस पर कायस्थ परिवार कुशलगढ़ ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना एवं कथा का आयोजन पेंशनर भवन कुशलगढ़ में किया।कथा के यजमान श्री इंद्रकुमार निगम एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता निगम थे। भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मा जी के मानस पुत्र हैं ।ब्रह्मा जी ने 1000 वर्षों तक तपस्या करके पूरे ब्रह्मांड का लेखा जोखा रखने के लिए भगवान चित्रगुप्त को प्रकट किया। कथा के पश्चात प्रसादी का भी आयोजन किया गया। मुकेश निगम के विवाह की 45वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। कार्यक्रम में नरेंद्र निगम,मुकेश निगम,दिलीप निगम,प्रदीप निगम,दीपक निगम, मनोज सक्सेना,रविंद्र निगम,आशिष निगम,पवन निगम,हर्षद निगम,विदीत कानूनगो, मनीष निगम, हेमंत निगम आदि उपस्थित रहे।यह जानकारी अजय निगम ने दी।


यह भी पढ़ें :  जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व से जुड़े व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now