बौंली, बामनवास| दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या से समाज में आक्रोश तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर उबला खटीक समाज दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण खटीक की हत्या के मामले को लेकर खटीक समाज मैं ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत देश के हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है घटना के विरोध में आज 13.3.2026 शुक्रवार को बौंली के आम खटीक समाज ने तरुण के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी बौंली को ज्ञापन सोपा ज्ञापन में बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तारी कर फांसी की सजा दी जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया है की घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में भय व्याप्त है बौंली खटीक समाज ने मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत निष्पक्ष जांच होकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाये साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराते हुए एक करोड़ की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए इस ज्ञापन के अवसर पर समाज के निम्न व्यक्ति उपस्थित रहे शंभू दयाल राजोरा गोविंद नारायण भदोरिया शिवदयाल राजोरा लल्लू लाल बसवाल भूपेंद्र राजोरा रामफुल राजोरा रामविलास बसवाल चतानन्द भदोरिया गोपाल भदोरिया केशव राजोरा बामचंद भदोरिया विपिन राजोरा अशोक राजोरा चंद्रशेखर भदोरिया सहित खटीक समाज के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।