शनिदेव को लगाया खीर का भोग, महाआरती की

Support us By Sharing

शनिदेव को लगाया खीर का भोग, महाआरती की

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी/ शाहपुरा के पिवणिया तालाब की पाल स्थित शनिदेव मंदिर में श्रावण मास के शनिवार को खीर प्रसाद का भोग लगाया। पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी की अगुवाई में महाआरती वंदना की गई।
इस अवसर पर शनिदेव की प्रतिमा पर तेल अभिषेक किया गया। पंडित सुनील कुमार भट्ट ने मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यक्रम संपन्न करवाया। पुजारी जगदीश राम कुमार ने महाआरती की। खीर का भोग लगाया।
इस अवसर पर सभापति रघुनंदन सोनी, रामप्रकाश काबरा, लोकेंद्र शर्मा, स्वराज पार्षद, सत्यव्रत वैष्णव, अर्पित कसेरा, विशाल शर्मा, महावीर तेली, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे। महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!