खोह थाना पुलिस ने साईबर ठगों के खिलाफ की कार्रवाई


तीन साईबर ठगों को गिरफ्तार करते हुए तीन मोबाइल किए बरामद ।

डीग। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत खोह थाना पुलिस ने तीन साईबर ठगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
खोह थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम हयातपुर से भौडाकी जाने वाले कच्चे रास्ते पर 3 लडके मोबाईलो से ऑनलाईन ठगी कर रहे है। उक्त सूचना पर एएसआई नाहरसिंह ने मौके पर जाकर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
एएसआई नाहर सिंह ने बताया कि गफफार पुत्र इकबाल जाति मेव उम्र 27 साल निवासी डिगचौली थाना खोह, तारिफ पुत्र सुफेदा जाति मेव उम्र 25 साल निवासी हिंगोटा थाना खोह,साहिल पुत्र रशीद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी कावानकावास थाना खोह को गिरफ्तार किया है।और उक्त साइबर ठगों से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


यह भी पढ़ें :  गोपाल गौशाला में कल मनाया जायेगा गोभक्त अधिवेशन व मकर सक्रांति महोत्सव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now