कब्जे से जुआ उपकरण व जुआ राशि 48900 रूपये किए बरामद
डीग। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते हुए 5 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ सामग्री व 48900 रुपए बरामद किए हैं।
शहर कोतवाली थाना अधिकारी विजयराम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि गांव भीलमका से पहले आम रास्ता पर नीम के पेड के पास कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से पैसों की हार जीत का दांव लगा रहे है। मुखबिर की सूचना पर टीम प्रभारी मय जाप्ता के गांव भीलमका पहुँचा जहाँ पर कुछ व्यक्ति नीम के पेड़ के तास के पत्तों से पैसों की हार जीत का दांव लगा रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने मनीष पुत्र नाहरसिह जाति निसाद उम्र 20 साल निवासी रतनछत्रि मौहल्ला वृन्दावन जिला मथुरा,पिन्टू पुत्र छीतो उम्र 27 साल जाति निसाद निवासी रतन छत्रि मौहल्ला थाना बृन्दावन जिला मथुरा, सनी पुत्र मुटकसिह उम्र 19 साल जाति धोबी निवासी असपुरा कटपोरी इटावा हाल प्रेममंदिर के पीछे सुर्रा गांव वृन्दावन जिला मथुरा, अमन कुमार पुत्र मुकेश कुमार उम्र 19 साल जाति वैश्य निवासी टापाकला जलेश्वर रोड फिरोजाबाद थाना उत्तर फिरोजाबाद हाल सुरखगांवय प्रेम मन्दिर के पीछे मथुरा, राजू गौस्वामी पुत्र तेजपाल जाति गौश्वामी उम्र 35 साल निवासी रतनछत्रि पुरानी कालीदेह थाना वृन्दावन जिला मथुरा को गिरफ्तार किया है।