Kumher : भाजपा की कुम्हेर मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

Support us By Sharing

भाजपा की कुम्हेर मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

कुम्हेर, 26 मई। आज भारतीय जनता पार्टी कुम्हेर शहर मंडल की कार्यसमिति बैठक अग्रसेन स्कूल एवं आजऊ-पाहुआ मंडल की कार्यसमिति बैठक ग्राम नगला मना में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह के मुख्य आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा व खुशीराम पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि संभाग विस्तारक प्रभारी राजवीर सिंह व विधानसभा प्रभारी गिरधारी गुप्ता रहे।
इन बैठकों मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने बूथ स्तर, मण्डल स्तर व जिला स्तर पर होने वाले कार्य विभाजन, बूथ सशक्तिकरण एवं मोदी सरकार की पिछले 9 सालो की उपलब्धियों एवं राज्य में कांग्रेस सरकार के फैले भ्रष्टाचार, जंगलराज, पेपर लीक व विफलताओं के बारे में विस्तार से बताया।
संभाग प्रभारी राजवीर ने बतलाया की राज्य में पेट्रोल डीजल के साथ ही बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी आम उपभोक्ता की कमर तोड़ रही है अनुसूचित जाति और महिलाओं पर अत्याचारो के सारे रिकॉर्ड राजस्थान ने अपने नाम कर लिए हैं। कार्यकर्ताओ ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से समर्थन दिलाने का संकल्प लिया।
उक्त बैठकों मे विधानसभा विस्तारक, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सोशल मीडिया संयोजक, वरिष्ठ व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

P. D. Sharma


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!