कुशाल लेक का होगा सौन्दर्यकरण, भजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर और पर्यटन विभाग के अधिकारी ने किया निरिक्षण


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा, 9 अप्रैल। गंगापुर सिटी में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी द्वारा गंगापुर सिटी की कुशाल लेक परियोजना के लिए जो बजट घोषणा की गई थी। उसी के अनुरूप आज पर्यटन विभाग के अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से कशाल लेक का कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया और वहां पर किस प्रकार से उसको और सुंदर बनाया जा सकता है। चारों तरफ के रास्ते लाइट, गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, भोजनशाला, विश्रामगृह, मंदिर के आसपास के एरिया को कैसे डेवलप किया जाये और नया स्वरूप किया जा सकता है।  इन सारी संभावनाओं पर विस्तृत रूप से निरीक्षण किया। इसको लेकर के कार्यकर्ताओं में आमजन में बहुत खुशी का माहौल है और माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति सभी लोग आभार व्यक्त कर रहे हैं कि जिस प्रकार से 5 साल तक इस परियोजना को कांग्रेस ने अटका कर रखा। ओर पिछली सरकार और यहा के जनप्रतिनिधि चाहते तो ये परियोजना अब तक पूर्ण हो चुकी होती। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीय वसुंधरा जी ने इस परियोजना की शुरुआत की थी। कांग्रेस ने 5 साल तक इसके लिए कुछ बजट नहीं दिया। अब 5 साल बाद में भाजपा सरकार में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी ने इसके लिए बजट दिया है।  शहर के लोगों को आशा है कि कुशाल लेक और श्याम मंदिर का विकास गंगापुर में पर्यटन विभाग द्वारा कुशाल लेक का विकास में नए आयाम स्थापित होंगे।

यह भी पढ़ें :  काॅलोनी में जगह जगह गंदगी का आलम,नगर पालिका का नही है ध्यान
Vishwkarma Electric

राजस्थान सरकार पर्यटन विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुशाल लेक निरीक्षण ओर व्यवस्था को लेकर साथ में शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, प्रधान मंजू गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री मनोज बंसल, दीपक सिंघल, महेंद्र दीक्षित, डा. हेमन्त शर्मा, विजय गोयल धोधुपुरा, नीतेश मोदी, देवेश पितलिया, बबलू चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, गौरव मंगल, गोपाल गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा दिक्षित, मुकेश प्रजापत, विकास सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now