कुशलगढ विधानसभा चुनाव 2023 में शांति पूर्वक पूर्ण हुआ

Support us By Sharing

कुशलगढ विधानसभा चुनाव 2023 में शांति पूर्वक पूर्ण हुआ

कुशलगढ,बांसवाड़ा,अरुण जोशी ब्यूरो चीफ : विधानसभा कुशलगढ क्षेत्र का चुनाव शांति पूर्ण के साथ सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर सायं 6 बजे समाप्त हो गया।कुछ पोलिंग बूथों पर सायं के वक्त भीड़ अधिक होने से मतदान कर्ता रह जाने पर सभी के मत डाल जाने तक का समय दिया गया। नगर में कुल 10 मतदान केंद्र बनाए गए थे । जहां सुबह से लोगों ने वोटिंग के लिए अपना मतदान करने के लिए सुबह से कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता पोलिंग बूथों के आगे लोगों को मतदान करने के लिए आहान कर रहे थे। वही कुशलगढ़ नगर में 10 पोलिंग बूथों में से बूथ नंबर 182 और 183 दुल्हन की तरह सजाया गया था और ढ़ोलकुंडियों के बज रहे थे। मतदाताओं का स्वागत किया जा रहा था। मतदान केंद्र पर स्काउट गाइड और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं बुजुर्ग और विकलांगों को सहारा देकर वोटिंग करवा रहे थे। आज नगर में सुबह 7:00 बजे से कई लोग शादियों के समारोह होने के कारण सुबह जल्दी मतदान करके अपने रिश्तेदारों के यहां शादियों में रवाना हुए। जो मत दाता पहली बार मतदान करने बूथों पर पहुंचे उनके चेहरे पर अलग चमक नजर आई। वहीं कुछ मतदाता बुजुर्ग एवं निशक्त जन किसी के सहारे वोट डालने के लिए पहुंचे। वहीं निर्वाचन विभाग की और से वोट डालने के लिए जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ पोलिंग बूथों पर अच्छी व्यवस्था भी बनाई गई। पुलिस अधिकारियों की ओर से भी पूरी मुस्तैदी के साथ पूरी सावधानी पूर्वक चुनाव कराया गया। कुशलगढ विधानसभा क्षेत्र का वोटिंग प्रतिशत कुल 86.90 प्रतिशत रहा है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!