कुशलगढ़ नगर सुबह से लेकर शाम तक बंद रहा


कुशलगढ़ नगर सुबह से लेकर शाम तक बंद रहा

कुशलगढ़, बांसवाड़ा, अरूण जोशी ब्यूरो चीफ:आज सर्व समाज और राजपूत करणी सेनाके नेतृत्व में जयपुर में करणी सेनाके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को हत्या हुई। जिसको लेकर कल कुशलगढ में तहसीलदार को ज्ञापन दिया था और आज कुशलगढ़ नगर सुबह से लेकर शाम तक बंद रहा। सर्व समाज और राजपूत समाज की ओर से कुशलगढ़ पिपली चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम को करणी सेना के करणीसिंह राठौड़, महेंद्र प्रताप सिंह झाला, कुशपाल सिंह राठौड़, करणी सेना के कुशलगढ़ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह (मोनू बन्ना ) पूर्व विधायक भीमाभाई डामोर, प्रधान कानहिंग रावत,श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष कमलेश कावड़िया, नपा उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, विप्र फाउंडेशन के अशोक जोशी,हेमेंद्र पंड्या बजरंग दल अध्यक्ष अमित चौहान आदि लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह के जीवन पर विस्तार से समझाया और हत्या करने वालों को फांसी देने की मांग की। कुशलगढ़ नगर बंद में सर्व समाज, व्यापारीगण और कुशलगढ़ विधानसभा की क्षेत्र के सज्जनगढ़ डूंगरा,छोटी सरवा मोकमपुरा,टिमेडा सभी जगह बंद रहा और सभी लोगों ने सुखदेव सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और सुखदेव सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए जब तक सूरज चांद रहेगा सुखदेव सिंह का नाम रहेगा से गूंज उठा पीपली चौराया और लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। श्रद्धांजलि सभा में आज बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि देने में नगर पालिका अध्यक्ष बबलू मैईडा,कैलाश राव बारोट, हरिश्चंद्र सिंह राठौड़, हंसराज सिंह झाला पार्षद राहुल, दर्शन सिंह, लोकपाल सिंह, जिनेंद्र सेठिया, दिलीप टेलर, महावीर कोठारी, प्रशांत तंवर, नितिन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now