एमपी कॉलोनी में मनाया लहरिया महोत्सव


सवाई माधोपुर 22 अगस्त। जिला मुख्यालय स्थित एमपी कॉलोनी में महिला मंडल द्वारा कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क में लहरिया उत्सव आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक योगीता राठी ने बताया कि सभी महिलाओं द्वारा आनंदपूर्वक कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता, झूला झूलना और खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कमला गुप्ता, विद्या शर्मा, मालती, सीमा बंसल, रेणु, मंजू सिंहल सहित कई महिलाओं उपस्थित रही।


यह भी पढ़ें :  अर्धघुमंतू जाति पहचान पत्र जारी करने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now