भाजपा ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ की वृहद कार्यसमिति बैठक


कुशलगढ, बांसवाडा।अरुण जोशी।  भाजपा ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ की वृहद कार्यसमिति बैठक बुधवार को अंबेडकर भवन कुशलगढ़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रताप लबाना, मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, विशिष्ट अतिथि कुशलगढ़ पंचायत समिति प्रधान कानहिंग रावत,जिला महामंत्री दीपसिंह वसुनिया थे। स्वागत कुशलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रताप लबाना ने किया और मंडल का प्रतिवेदन भाजपा मंडल महामंत्री सोहनलाल डामोर प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भीमा भाई डामोर ने मंडल कार्यसमिति के समक्ष राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व सहमति से स्वीकार किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश खड़िया, महिला मोर्चा अध्यक्ष नारायणी देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज,युवा मोर्चा अध्यक्ष रमणलाल राणा, वरिष्ठ नेता सरदार सिंह कटारा,डॉ वजहिंग मईडा,सरपंच महेश मईडा,सोहनलाल कटारा, हुरतेंग मुनिया,कमिल कटारा भावचंद देवदा, सुनील देवदा एवं भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग, आरती और महत्व
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now