सवाई माधोपुर 7 अप्रैल। शहर के हरसहायजी का कटला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 18 तृतीय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यकर्ता रेखा कुमावत ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, टीकाकरण, सुपोषण, मौसमी बीमारियों से बचाव, महिला अधिकारों एवं सुरक्षा सहित अनेक जानकारियां महिलाओं को दी गई। विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों एवं महिलाओं को बेबी किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की प्रतिनिधि प्रिया तेहरिया, अनीता कंवर, कार्यकर्ता रेखा कुमावत सहित वार्ड की महिलाओं एवं बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।