शहर के मंदिरों, धार्मिक स्थलों और पार्कों में सकारात्मक संदेशों से युक्त बैनर लगाकर चलाया जन जागरूकता अभियान
भीलवाडा। लियो क्लब भीलवाड़ा ने शहर के मंदिरों, धार्मिक स्थलों और पार्कों में सकारात्मक संदेशों से युक्त बैनर लगाकर एक अनूठा जन जागरूकता अभियान चलाया। क्लब सचिव लक्षिता सामर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और लोगों की सोच को नई दिशा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि इस अभियान से एक भी व्यक्ति की सोच में परिवर्तन आता है, तो यह प्रयास पूर्णतः सफल माना जाएगा। अभियान के दौरान उपस्थित क्लब के अन्य सदस्यों, जिनमें मेहुल दुग्गड, कन्हैया सामर, दिव्या जैन, तन्वी मेहता, श्रुति जैन, मानस सागवारिया, शुभम बिड़ला और राज राठी शामिल थे, ने विभिन्न महत्वपूर्ण संदेशों को साझा किया। इन संदेशों में ’’सभी को पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए’’, ’’महिलाएं शक्ति का रूप हैं, उनका सम्मान करें’’, ’’पक्षियों को नमकीन न खिलाएं, अनाज खिलाएं’’, ’’पॉलीथिन का कम उपयोग करें और अपना थैला साथ लेकर चलें’’ जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे। लियो क्लब भीलवाड़ा का यह प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है