प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा क्षेत्र के सेहुंडा में आयोजित एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला लोहगरा गांव और उमापुर के बीच खेला गया। टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लोहगरा गांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 71 रन बनाए जिसमें बाबा शुक्ला ने 26 रन बनाए और दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजापुर की टीम निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 61 रन ही बना पाई, जिसमें सर्वाधिक योगदान आशुतोष ठाकुर का रहा, विजई टीम की ओर से पुष्पेंद्र यादव ने तीन ओवर में महज सात रन देकर पांच विकेट चटकाया, उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि जय मां शारदा मिनी राइस मिल के संचालक समाजसेवी पंकज केसरवानी ने फीता काट कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें सही मंच और सहयोग की आवश्यकता है, आगे उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन से गांव की छिपी प्रतिभाएं उभर कर आएंगी। टूर्नामेंट के पहले दिन अंपायरिंग की जिम्मेदारी राहुल पाल एवं साहुल विश्वकर्मा ने किया। जबकि कॉमेंटेटर अविनाश त्रिपाठी व स्कोरर हिमांशु पाल एवं हिमांशु तिवारी विराट रहे। उद्घाटन के अवसर पर विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्याम मोहन पाल, डॉ आशीष यादव, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र केसरवानी, अनिल पाल, अनुज केसरवानी, संदीप पाल, राजा, मो. सफीक, नितिन पाल, आशीष सिंह, सुमित पाल, विनय सिंह, अनिल केसरवानी, सहित समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।