अभिषेक पूजन कर निकाली जिनेन्द्र भगवान की भव्य शोभायात्रा
नगर वासियों ने स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े
गंगापुर सिटी, 10 अप्रैल। पंकज शर्मा। वर्तमान शासन नायक व जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2624वीं में जन्म जयंती के अवसर पर सकल जैन समाज की ओर से गंगापुर सिटी में स्वर्णिम रथों में जिनेद्र भगवान को विराजमान कर व झांकियों, बैंड बाजो से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर डॉ. मनोज जैन भगवान के सारथी बने वही देवेंद्र जैन एवं दिव्य जैन को भगवान पर चवंर डुलाने का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान की प्रतिमा को नेमीचंद महेंद्र कुमार जैन डाबर वालों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रथ पर विराजमान किया गया।
दिगंबर जैन समाज एवं श्वेतांबर समाज जैन समाज की ओर कई भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर आधारित झांकियां शोभायात्रा में शामिल की गई। एक दूसरे रथ पर श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष रितेश पल्लीवाल सारथी के रूप में विराजमान हुए।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्रो में पचरंगी दुपट्टे पहनकर एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में सजी-धजी जैन भजनों पर नृत्य करती हुई डांडिया करती हुई चल रही थी। भगवान महावीर की जय जयकारों से एवं भजनों से पूरा नगर गुजांयमान रहा। रास्ते में जैन बंधु नवकार मंत्र का उच्चारण करते हुए चल रहे थे।
दिगंबर जैन मंदिर से रथ यात्रा को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से स्थानक बालाजी चौक चौपड़, खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा, व्यापार मंडल, पुरानी अनाज मंडी, फवारा चौक होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंची।
रास्ते में नगर वासियों द्वारा एवं शहर के सामाजिक संगठनों ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई, व्यापार मंडल, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शुभ यात्रा का स्वागत किया गया। वही समाज के पदाधिकारीयों का माला एवं साफा पहना बना कर स्वागत सम्मान किया गया।
शोभायात्रा के वापस जिनालय पहुंचने पर भगवान महावीर की जैन श्रद्धालुओ द्वारा अष्टद्रव्य से पूजन की गई एवं अभिषेक किए गए। इस अवसर पर भगवान की माला की बोली लेने का सौभाग्य जिनेंद्र कुमार देवेंद्र कुमार धर्मेंद्र कुमार पांडे को मिला। शोभा यात्रा में दिगंबर जैनसमाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, देवेंद्र पांड्या, पीसी जैन, डॉ. एमपी जैन, डॉ. पीसी सेठी, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के रीजन उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष के.के जैन, महामंत्री अभिनंदन जैन, जिनेंद्र पांड्या, अशोक पांड्या, सतीश जैन पांड्या, निर्मल जैन, अरिहंत जैन, महेंद्र जैन, जगदीश जैन, कैलाश चंद जैन, शिखर चंद, प्रवीण जैन, कठूमर विमल जैन गोध, अरविंद जैन, सुभाष सौगानी, लोकेश सोगानी, विजेंद्र कासलीवाल, सौरव गंगवाल, मंगल जैन, प्रेमचंद जैन, सहित बड़ी संख्या में जैन महिलाएं एवं पुरुष बच्चे शामिल रहे।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।